Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे भोपाल, प्रमुख कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे भोपाल, प्रमुख कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
भोपाल –
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गत रात भोपाल पहुंच गए। वे यहां नौ एवं 10 अगस्त को क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संवाद करेंगे तथा कोरोना संकट में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही भविष्य के सेवा कार्यों की योजना पर भी विस्तृत चर्चा होगी। 15 और 16 अगस्त को डॉ. भागवत छत्तीसगढ़ प्रांत के कामकाज की समीक्षा करेंगे। भोपाल पहुंचने के बाद भागवत सीधे अरेरा कॉलोनी स्थित मप्र-छग के संघ के क्षेत्रीय कार्यालय ‘समिधा’ पहुंचे। संघ के सूत्रों के मुताबिक प्रति वर्ष सरसंघचालक हर क्षेत्र में एक बार अनिवार्य रूप से प्रवास करते हैं।

संघ की संरचना के मुताबिक देश को 11 क्षेत्रों में बांटा गया है। आमतौर पर इन क्षेत्रों में संघ प्रमुख के प्रवास जुलाई तक खत्म हो जाते थे लेकिन कोरोना के कारण इस वर्ष अगस्त में प्रवास शुरू हो रहे हैं। वे रविवार को मध्य भारत और मालवा प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

थमी गतिविधियां फिर शुरू करने की तैयारी

कोरोना के चलते करीब साढ़े चार माह से थमी गतिविधियों को संघ फिर से प्रारंभ करने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में सभी शीर्ष नेताओं के प्रवास कार्यक्रम इसी सप्ताह से प्रारंभ कर दिए गए हैं। वरिष्ठ प्रचारक देशभर के अलग-अलग प्रांतों में जाकर मौजूदा परिस्थितियों का आकलन करेंगे। इसके बाद आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा करने के बाद दैनंदिन या औपचारिक गतिविधियां को प्रारंभ करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि मार्च में बेंगलुरू में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक तो हुई थी लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण प्रतिनिधि सभा की बैठक नहीं हो पाई थी। तभी से संघ ने अपने सारे नेताओं को प्रवास और प्रत्यक्ष संपर्क करने से मना कर दिया था।

ठेंगड़ी भवन में होंगे चर्चा के सत्र

सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख रविवार को भोपाल के ठेंगडी भवन में मध्यभारत व मालवा प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा सत्रों में भाग लेंगे। मध्यभारत प्रांत के प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया ने बताया कि इस अवधि में मध्यभारत प्रांत में संघ, सेवा भारती व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से व्यापक सेवा कार्य किए गए। मध्यभारत प्रांत में मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में 1173 स्वयंसेवकों ने लोगों का जीवन बचाने के लिये रक्तदान किया। डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मी एवं मीडियाकर्मियों की इस निस्वार्थ सेवा का स्वयंसेवकों ने जगह-जगह सम्मान किया। मध्यभारत प्रांत द्वारा पांच हजार से ज्यादा कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...