ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम आयुक्त – आरपी सिंह और उपायुक्त – आरपी बैस के मार्गदर्शन में कोविड-19 संक्रमण न फैलने एवं बचाव हेतु “एक मास्क अनेक जिंदगी” अभियान के तहत नगर निगम अमला द्वारा आज पाचवे दिन 3 वाहन वैन से नगरीय क्षेत्रों में जागरूक करने एवं मास्क लगाने और नि:शुल्क में विध्यनगर के ग्रीन हाट कालोनी में वितरण किया गया ।

वही आज पांचवे दिन बैढन मस्जिद तिराहे के पास वार्ड क्र. 41 गनियारी के शांतिनगर निवासी – सुषमा सोनी ने वितरण करने हेतु नगर निगम के मास्क बैंक में 101 मास्क दान किया और वही सत्य मेडिकल स्टोर काली मंदिर रोड खरीदने हेतु गये थे दुकानद्वार सत्य कुमार जायसवाल द्वारा मास्क का कीमत उनके द्वारा नही लिया गया और नि:शुल्क में देकर समाजहित में मानवता दिखायी ।

मौके पर आशीष शुक्ला, बल्ले, रोहित चौरसिया, अशोक त्रिपाठी, अभय पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, राहुल नापित, अयोध्या कश्यप सहित नगर निगम अमला मौजूद रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal