बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:-मोरवा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबार,अपराध,जुर्म व मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है उसी के तहत मोरवा पुलिस ने अवैध पत्थर ले जाते ट्रैक्टर को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने टीम गठित कर बूढ़ी माई मंदिर की ओर से अवैध पत्थर भरे ट्रैक्टर क्रमांक MP 53M 0834 को पकड़ा। बताया जाता है कि चालक बिना रॉयल्टी एवं किसी कागजात के ट्रैक्टर में अवैध पत्थर ले जा रहा था। जिस कारण पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 358/20 धारा 379, 414, 188 भादवी तथा 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम एवं 130, 177 (1),3 मोटरयान अधिनियम कायम कर, चालक व ट्रैक्टर चलवाने वाले पप्पूलाल साहू को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।वही ट्रैक्टर जिसके नाम पर है उसकी तलाश की जा रही है
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक डीएन सिंह, संतोष सिंह, राजवर्धन सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, आरक्षक संजय परिहार, भूपेंद्र सिंह व महिला आरक्षक जयअंजली दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal