हिम्मत समाचार/ब्यरो कार्यालय सिंगरौली
हिम्मत समाचार”/चितरंगी थाना /क्षेत्र अंतर्गत/03/08/2020 को सुलखान एवं लालमाटी गांव में अवैध मादक प्रदार्थ गांजे की खेती का कारोबार, पुलिस के छापामार कार्रवाई 116 किलो गांजे के हरे पौधे जप्त, अनुमानित राशि 8 लाख 12 हजार कीमत के गांजे के पौधों सहित 3 गिरफ्तार।”

मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र के सुलखान एवं लालमाटी ग्राम का है जहां कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती में लगे थे।अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत मुखबिर के सूचना पर ग्राम सुलखान में छोटे सिंह ग्राम लालमाटी में सिरपत प्रसाद अगरिया एवं महावीर खैरवार के यहां भी भारी मात्रा में गांजे की फसल उगाई गयी है
जिस पर चितरंगी पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंदे के कुशल निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में तीन टीमें गठित कर उपनिरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में सुलखान रवाना हुई। टीम ने छोटे सिंह पिता सोनसाह सिंह उम्र 55 वर्ष साकिन सुलखान भलदर टोला के घर से 43 पौधे गांजे के प्राप्त किये। वहीं दूसरी टीम में लगे सहायक उपनिरीक्षक लालमणि साकेत ने लालमाटी में सिरपत प्रसाद अगरिया पिता बबई अगरिया उम्र 45 वर्ष साकिन लालमाटी के यहां दबिश देकर गाँजे के 30 पेड़ बरामद किए। पुलिस की तीसरी टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक उपनिरीक्षक गुलाब वर्मा ने ग्राम लालमाटी के महावीर खैरवार पिता रामसुंदर खैरवार उम्र 55 वर्ष के यहां से 42 पौधे बरामद किए।तीनों के यहां से गांजे की खेती जब्ती कर पृथक पृथक अपराध क्रमांक 279/20, 280/20, 281/20 धारा 8/20 (ए) स्वापक औषधि और मन प्रभावित पदार्थ अधिनियम 1985 की कायमी कर विवेचना में लिया गया। सिंगरौली पुलिस के द्वारा गांजे की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal