बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:- कोरोना वायरस को देखते हुए संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू है तथा संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है उसके बावजूद मुख्य मार्ग मोरवा में सुदामा गुप्ता द्वारा दुकान खोल कर समान दिया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा तत्काल भ्रमण मोबाइल को भेज कर आरोपी को थाने लाया गया तथा उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2020 धारा 188,269 भादवि कायम कर मामला पंजीबद्ध किया गया
उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह,प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, राजवर्धन सिंह,जयराम गुप्ता,आरक्षक संजय परिहार,विष्णु रावत और मंगलेश्वर सिंह शामिल रहे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal