ग्वालियर निकटवर्तीनिवाड़ी में रंजिशन ग्राम पुतरीखेरा में 22 जुलाई को सुनील तिवारी के साथ 7 युवकों द्वारा मारपीट की गई थी। इस मारपीट की घटना में सुनील तिवारी लहुलुहान हो गए थे। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुनील तिवारी की मौत हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपित युवकों पर धारा 302,147,148,149 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी। वही घटना के बाद सभी आरोपित मौके से भाग खड़े हुए थे।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने फरार आरोपितों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था ,इसके साथ ही न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया था। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल एक आरोपित प्रवीण पुरोहित को तो पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शेष आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसके चलते उन्होंने एक टीम का गठन किया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा त्रिपाठी के अलावा अनुविभागीय अधिकारी बलराम सिंह परिहार, ओरछा थाना प्रभारी विनायक शुक्ला, निवाडी थाना प्रभारी नरेन्द्र वर्मा, सेंदरी थाना प्रभारी बलराम सिंह के अलावा सहायक उप निरीक्षक लीलाधर द्विवेदी, संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक करन सिंह, मनोज तिवारी के अलावा आरक्षक रामभरत, राजेन्द्र, मुकेश, शंकर, चंद्रभान, मनोज सहित साईवर सेल प्रभारी विशाल सोनी को शामिल किया। इस घटना में लिप्त चार आरोपित करगुंवा के समीप सिद्घेश्वर की पहाड़ी के समीप कहीं भागने की फिराक में खड़े थे,जिसके चलते टीम के सदस्यों ने शनिवार की अलसुबह ही सिद्वेश्वर की पहाड़ी के समीप डेरा डालकर चारों ओर से घेराबंदी कर अवधेश उर्फ पप्पू तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, अनिल तिवारी निवासीयान पुतरीखेरा एवं बल्ली उर्फ बलवीर सिंह कमरिया निवासी करगुंवा को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि इस घटना के दो आरोपित युवक अभी भी फरार चल रहे है जिन्हें अब जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
सुनील तिवारी हत्याकांड के चार आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal