बढ़ता कारवाँ न्यूज//सीधी//ब्यूरो कार्यालय

BK NEWS//सीधी:- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग बुलाई थी बैठक में श्री नाथ ने सभी अध्यक्षों एवं उनकी टीम से आह्वान किया था कि मंगलवार यानी आज 4 अगस्त को सभी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जानकी जी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर अपने घरों एवं नजदीक मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शाम को अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएं। अतः प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं उनकी टीम भूपेन्द्र सिंह, प्रेमलाल पनिका, राघवेन्द्र सिंह, अजय कुशवाहा, शिवेन्द्र सिंह, शिवनारायण सोनी, राहुल सिंह, अमर नाथ जायसवाल, रविनाथ गोस्वामी, भुवनेश्वर जैसवाल आदि सभी ने मंदिरों एवं घर पर पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal