Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अज्ञात चोरों ने फौजी के सूने घर में सेंध लगा दी, नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 20 लाख रुपए का माल समेट ले गए

ग्वालियर।मुरार थाना इलाके में रहने वाले फौजी के सूने घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगा दी, जो वहां से नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 20 लाख रुपए का माल समेटकर ले गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर घटनास्थल की जांच करवाई है, लेकिन फिलहाल चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। हाथीखाना स्थित आशीर्वाद गार्डन के पास रहने वाली प्रतीक्षा सिंह के पति उदय सिंह परिहार आर्मी में हैं, जो वर्तमान में श्रीनगर में पदस्थ हैं। बीती 20 जुलाई को उदय सिंह के भाई का निधन होने पर प्रतीक्षा घर में ताले डालकर बच्चों को साथ लेकर जालौन चली गई थीं। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली, कि उनके घर में चोरी हो गई है, इस पर वह तुरंत वापस ग्वालियर आ गई, यहां आकर देखा तो घर के ताले चटके हुए थे, और भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी तीन लाख रुपए नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान समेट ले गए। प्रतीक्षा के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा स्नोफर डॉग को भी जांच के लिए मौके पर बुलवा लिया, वहीं चोरों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस घटनास्थल के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ ऐसा कोई क्लू नहीं लगा है, जिसके जरिए वह चोरों तक पहुंच सके। फौजी के सूने मकान में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी की गई है, हम प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। अजय पंवार टीआई, थाना मुरार

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...