Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहरी क्षेत्र के हिरवाह में बिजली केबिल जलने से 4 माह से अंधेरे में रहने को है मजबूर, सिंचाई के लिये किसान परेशान, भारी – भरकम बिजली बिल विभाग के अधिकारी व संविदाकार से बिजली का बिल हो वसूली- संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना “प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना” के तहत घर – घर बिजली पहुचाकर निःशुल्क में कनेक्शन देने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली के शहरी क्षेत्र में हिरवाह के पश्चिम टोला के स्थानीय पीड़ित बताते है कि लगभग 2 वर्ष पूर्व में बिजली खंबा लगाकर घर-घर कनेक्शन दिया गया था वही विगत लगभग 3 माह से अधिक पूर्व में तेज आधी तूफान आने के कारण लगभग 5 दर्जन से अधिक लोहे का खम्भा टेढा होकर गिर जाने से खम्भे में लगे बिजली लाइन केबिल लगभग 1 किलोमीटर पूरी तरह से जल जाने से हिरवाह के पश्चिम टोला में अंधेरा कायम है वहाँ पर अधिकतर किसान परिवार से आते हैं जो खेती बाड़ी वगैरह करके अपनी जीवकोपार्जन करते हैं और आज के सीजन में पानी के अभाव में धान रोपाई न होने के कारण किसान परेशान हैं और अंधेरे में रहने को मजबूर भी है ।

वही स्थानीय बताते हैं कि लगभग 3 दर्जन से अधिक कनेक्शन धारी है जो लगभग 3 माह पूर्व में बिजली लाइन केबिल जला था उस समय घर में रखें टीवी – मिक्सर – कूलर बल्ब – पंखा इत्यादि पूरी तरह से ब्लास्ट हो चुका है और जिसकी शिकायत पत्र बिजली विभाग को लिखित के साथ – साथ 1912 और 181 पर जानकारी देने के बावजूद 4 महीने बीत चुके हैं अब केवल सीमेंट के टेढ़े मेढ़े खंभे खड़े कर दिये गये है अभी तक केबिल नहीं फैलाया गया है और वही 2 से 3 खम्भो में जले हुये खम्भो के केबिल को अलगकर दिखावटी के लिये कार्य प्रगति पर बताया जा रहा है जिससे बिजली न होने के कारण अंधेरे में रहने के साथ-साथ खेती सिंचाई वगैरह का कार्य नहीं हो पा रहा है उसमें भी बिजली का बिल भारी-भरकम लगातार भेजा जा रहा है ।

स्थानीय बताते हैं कि 1912 और विभाग के जेई से मोबाइल से बात करने पर केवल आश्वासन पर आश्वासन लगातार मिलता है और आश्वासन यह मिलता है कि 2 दिन 4 दिन में बन जायेगा और इसी प्रकार से कुल लगभग 4 माह बीत चुके है ।

वही पर कुछ लोगों द्वारा 500 से 700 मीटर दूर से सिंगल पतला तार लगाकर बिजली खींचे हुये हैं और कटे हुये व जोड़ तार जमीन पर गिरने से करंट फैलने से घटना दुर्घटना होने की संभावना बनी हुयी है ।

इनका कहना है

कामरेड- संजय नामदेव ने आरोप लगाते हुये कि बिजली विभाग अधिकारी व कार्य करने वाले संविदाकार के मिलीभगत से घटिया खंभे व घटिया केबिल का उपयोग किये जाने से जो लगभग 2 वर्ष के अंदर पूरी तरह से खम्भा व केबिल ध्वस्त हो गया है जो भारी भ्रष्टाचार की बू आ रही है और जो आज दिख रहा है और वही श्री नामदेव ने मांग की है मीटर बन्द रहने तक का बिजली का बिल विभाग के अधिकारी एवं संविदाकार के द्वारा भुगतान किये जाये और जल्द से जल्द बिजली सुधार कराकर बिजली मुहैया करायी जाये ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...