ग्वालियर।
युवती की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उसकी मां का एटीएम मंगवाकर 2 लाख रुपये निकालने। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर सोने के जेवरात ठगने वाला पुलिस के हाथ लग गया है। जनकगंज थाना पुलिस ने उसे कदम साहब का बाड़ा उसके घर से गिरफ्तार किया है। लूटा गया माल भी बरामद हो गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
जनकगंज थाना पहुंचकर हिमांशी नामक युवती ने शिकायत की थी कि कदम साहब का बाड़ा निवासी राजा सावंत ने 25 दिसंबर 2019 को मेरी कनपटी पर कट्टा अड़ाकर मां का एटीएम हड़प लिया। इसके बाद लगातार एटीएम कार्ड से पैसे निकालता रहा। इसके बाद इसी बात पर बदनाम करने की धमकी देकर घर से मां का सोने का पैंडल, चूंडी, अंगूठी, चेन व झुमकी भी ठग लिए। दिसंबर 2019 से 8 जून 2020 के बीच की है। पीड़िता ने 23 जुलाई केा थाना में शिकायत की थी। जिस पर जनकगंज थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।आरोपित राजा के घर में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कदम साहब का बाड़ा के पास घेराबंदी की। जैसे ही राजा अपने घर से बाहर निकला पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे थाना लाकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने वारदात की है। पर वह बोल रहा है कि युवती को वह जानता था और घर आना जाना था। पुलिस ने उसके यहां से ठगे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। पर कैश वह खत्म कर चुका है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal