ग्वालियर- सिटी सर्कल के उपभोक्ताओं को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सूचनाएं व शटडाउन की जानकारी देने के लिए एक फेसबुक पेज शुरू किया है। इस पेज पर उपभोक्ता हर जानकारी ले सकता है। अपनी शिकयात भी भेज सकता है। कंपनी वॉट्सएप पर भी शिकायत सुन रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से काम को आसान किया गया है।
बिजली कंपनी का हर काम ऑनलाइन हो गया है। ई-ऑफिस प्रणाली भी लागू कर दी है। हर अधिकारी व कर्मचारी ई- माध्यम से काम कर रहे हैं। इस बीच कंपनी ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनने की प्रणाली भी सरल की है। घर से ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ता को कंपनी कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। फेसबुक पर ग्वालियर एमपीईबी नाम से पेज शुरू किया है। इस पेज पर कंपनी की योजना, घोषित शट डाउन की जानकारी अपलोड की जा रही है।
उपाय एप पर रीडिंग भी कर सकते हैं उपभोक्ता
– कंपनी ने उपाय एप को अपग्रेड कर दिया है। इस एप पर बिजली के कनेक्शन का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
– सेल्फ मीटर रीडिंग के साथ-साथ बिजली के बिल की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
– बिना फोन लगाए एप पर बिजली के फॉल्ट की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
– 0755-2551222 नंबर वॉट्सएप नंबर है। इस नंबर पर अपना बिल डाउनलोड कर सकते हैं। फॉल्ट की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
मैन्युअल नहीं होगा फाइल का मूवमेंट
बिजली कंपनी ने ई- ऑफिस प्रणाली की तहत मैन्युअल काम बंद कर दिया है। अगर किसी उपभोक्ता की कोई फाइल है, वह ऑनलाइन ही मूवमेंट होगी। फाइल को इधर से उधर भेजने में जो समय लगता था उसकी बचत होगी। संबंधित अधिकारी पर तत्काल पहुंच जाएगी। उस फाइल को अधिकारी रोक नहीं पाएंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal