Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चंबल से ग्वालियर तक कहीं नहीं रोके गए ,चंबल से 2 ट्रक रेत शिवपुरी ले जा रहे थे, विक्की फैक्ट्री पर पकड़े गए –

ग्वालियर-

अवैध रेत परिवहन को रोकने पुलिस ने बुधवार दोपहर बड़ा एक्शन लिया है। चंबल की रेत से भरे 2 ट्रक ग्वालियर के रास्ते शिवपुरी ले जाए जा रहे थे। विक्की फैक्ट्री पर झांसी रोड थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को पकड़ा है। ट्रकों के साथ 2 युवक भी पकड़े गए हैं। पूछताछ पर चंबल से रेत लाना बता रहे हैं। पुलिस ने इन पर आईपीसी की धारा 379, 21 (4), 18 (1-2) सहित मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता, वन्य प्राणी सरंक्षण की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

झांसी रोड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव विरथरे ने बताया कि पुलिस कप्तान अमित सांघी के सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में रेत का अवैध परिवहन न हो सके। बुधवार दोपहर विक्की फैक्ट्री के पास रेत से भरे दो ट्रक जाने की सूचना मिली। जिस पर राजीव विरथरे अपनी टीम के साथ विक्की फैक्ट्री पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों ट्रक को निगरानी में लिया। ट्रक क्रमांक आरजे11 जीए-9542, आरजे11 जीबी-3667 के साथ धीरज पुत्र रामखिलाड़ी गुर्जर निवासी गंगापुर मुरैना व मुकेश पुत्र मुंशी गुर्जर निवासी बाड़ी धौलपुर राजस्थान भी पकड़े गए हैं। इनसें पूछताछ की गई तो पता लगा कि यह रेत मुरैना चंबल से भरकर लाई गई है यह शिवपुरी जाना थी । पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर माइनिंग विभाग को मामले की सूचना दे दी। साथ ही अपने यहां मामला दर्ज किया है।

कई थानों से गुजरे ट्रक किसी ने नहीं रोका

यह ट्रक मुरैना मध्य प्रदेश और धौलपुर राजस्थान के बॉर्डर पर चंबल नदी से रेत भरकर निकले थे। हैरत की बात है कि इन्हें मुरैना, ग्वालियर के 5 से 6 थाने बीच में पड़े पर कहीं भी रोका नहीं गया बल्कि चेक भी नहीं किया गया। यह पुलिस की आखों में धूल झोंककर आगे बढ़ते चले जा रहे थे। यदि विक्की फैक्ट्री झांसी रोड पर नहीं पकड़े जाते तो शहर की सीमा से पार हो जाते।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...