Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऐसे होते मामले दर्ज मप्र में -1 माह बाद मामला दर्ज:युवक से तंग आकर किशोरी ने दी थी जान,

ग्वालियर

भिंड गोहद चौराहा थाना पुलिस ने कनीपुरा के एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। एक महीने पहले बिरखडी गांव में एक किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। गोहद चौराहा थाना प्रभारी वैभव सिंह तोमर ने बताया कि बिरखडी गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने 20 जून को अपने ही घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव का पीएम करा कर परिजन के सुपुर्द किया। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया।

जांच में परिजन ने बताया कि उनकी बेटी को कनीपुरा निवासी राकेश पुत्र लालाराम राठौर परेशान करता था। वह उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। शादी न करने पर उसे बदनाम करने की भी धमकी दे रहा था। इस पर गोहद चौराहा पुलिस ने मंगलवार की शाम राकेश पुत्र लाल राठौर निवासी कनीपुरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...