Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जेठ ने किया दुष्कर्म, पति से शिकायत की तो कर डाला अप्राकृतिक कृत्य

ग्वालियर-इंदरगंज इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ मौका पाकर उसके जेठ ने जबरदस्ती दुष्कर्म कर डाला, जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की, तो पति ने भाई की तरफदारी करते हुए पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। रोज-रोज के उत्पीडन से परेशान होकर पीड़िता ने बीते रोज थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है आगरा निवासी 30 वर्षीय युवती का विवाह बृजविहार कॉलोनी में रहने वाले चिक्की कारोबारी के साथ हुआ था। चार वर्ष पूर्व जब उसका पति शहर से बाहर गया हुआ था, तब मौका पाकर जेठ ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पति के वापस लौटने पर जब महिला ने इसकी शिकायत की, तो वह भाई का पक्ष लेते हुए बोला, कि यह सब सहना पड़ेगा। यही नहीं इसके बाद महिला का पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। आरोपी पति व जेठ उसके साथ लगातार चार वर्ष तक दरिंदगी करते रहे, अगर वह उनका विरोध करती, तो उसकी मारपीट की जाती थी। रोज-रोज की प्रताड़नाएं जब असहनीय हो गर्इं, तो पीड़िता आगरा स्थित अपने मायके पहुंच गई, यहां से परिजनों के साथ थाने आकर पुलिस को शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ धारा 376 एवं पति के खिलाफ धारा 377 के तहत् प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने जेठ पर दुष्कर्म तथा पति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की शिकायत की गई थी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रशीद खान एसआई, थाना इंदरगंज

भाभी से अवैध संबंध का आरोप

पुलिस के मुताबिक पीड़िता द्वारा पूर्व में अपने पति पर भाभी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया जा चुका है, जबकि आरोपी पति द्वारा भी अपनी पत्नी को बदचलन साबित करते हुए उस पर घर के नौकरों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया गया था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...