ग्वालियर -ग्वालियर थाने में दर्ज गैंगरेप के प्रकरण में लिप्त महिला आरोपी द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है, जबकि इस मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है। आरोपियों द्वारा पीड़िता को आगरा स्थित होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया था, यहां आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रुपए भी लूट लिए थे। ग्वालियर थाना पुलिस ने बीती 22 मई को दर्ज हुए गैंगरेप की घटना में नामजद आरोपी कल्लू राणा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में लिप्त महिला आरोपी लक्ष्मी कुशवाह द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी मिली है। आरोपियों द्वारा पीड़िता को आगरा स्थित होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया था, वहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी न सिर्फ उसका उत्पीडन करते रहे, बल्कि बदनाम करने की धमकी देकर उससे लगभग पांच लाख रुपए भी लूट लिए थे। आरोपियों के बढ़ते दबाव तथा बदनामी के घबराकर पीड़िता ने बीती 18 मई को आत्महत्या करने के मकसद से जहरीला पदार्थ खा लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज ठाकुर, कल्लू राणा तथा लक्ष्मी कुशवाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिनमें से कल्लू को पुलिस ने दबोचकर जेल पहुंचा दिया है, जबकि लक्ष्मी कुशवाह द्वारा आगरा में सुसाइड किए जाने की जानकारी मिली है। गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है, तथा मामले में लिप्त महिला आरोपी द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। नागेंद्र सिंह सिकरवार सीएसपी, ग्वालियर सर्किल
मुख्य आरोपी अब भी फरार
गैंगरेप तथा वीडियो बनाने के मामले का मुख्य आरोपी मनोज ठाकुर अब भी फरार बना हुआ है। बताया गया है कि मनोज का ट्रांसफॉर्मर बनाने का कारखाना है, जो अपने रसूख तथा पैसों के बल पर शहर में ही फरारी काट रहा है। मनोज पर इससे पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो आगरा में जेल भी काट चुका है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal