ग्वालियर- शासकीय आवास रेलवे कर्मचारियों को आवंटित किए जाते हैं। कई कर्मचारियों ने शासकीय आवासों को किराए पर उठा दिया है। जिसको लेकर रेलवे बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही सभी महाप्रबंधकों व डीआरएम को पत्र लिखकर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड इसके पहले भी फरवरी माह में इस संबंध में पत्र जारी किया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बार रेलवे बोर्ड ने पत्र लिखकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal