Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर में पहले काम कर चुका हूं,पुराने अनुभव का मिलेगा फायदा, अपराधियों की खैर नहीं: अमित सांघी

ग्वालियर -में ग्वालियर में पहले काम कर चुका हूं, इसलिए वहां के माहौल से परिचित हूं। पुराने अनुभव का फायदा लेकर अपराध नियंत्रण का प्रयास रहेगा। एक बात साफ कर दूं कि अब अपराधियों की खैर नहीं है। यह कहना है जिले के नवागत एसपी अमित सांघी का।

गतशाम गृह विभाग से जारी सूची में ग्वालियर में लम्बी पारी खेल चुके ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
जबकि सागर एसपी अमित सांघी को एसपी ग्वालियर बनाया गया है। वह 2009 बैच के आईपीएस हैं और वर्तमान एसपी के बैच के हैं।

यहां बता दें कि अभी सागर एसपी अमित सांघी पहली बार ग्वालियर नहीं आएंगे। इससे पहले वर्ष 2010 में वह ग्वालियर में एडिशनल एसपी पद पर रह चुके हैं। बल्कि जिले की क्राइम ब्रांच के पहले प्रभारी एएसपी वहीं थे। उनके कार्यकाल में क्राइम ब्रांच ने काफी सफलताएं हासिल की थीं। इसलिए अब उनके ग्वालियर में एसपी बनने पर उन्हें यहां पहले काम करने का अनुभव मिलेगा। तबादला सूची आने के बाद जब एसपी अमित सांघी सेपत्रकार ने बात की तो उन्होंने बताया कि शहर उनके लिए अनजाना नहीं है। काफी समय यहां काम किया है। यहां के अपराध का तरीका और अपराधियों से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने यह माना कि 10 साल में शहर में काफी कुछ बदल गया है। इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसना ही रहेगा। इसके अलावा शहर के ट्रैफिक को और बेहत्तर करने का प्रयास रहेगा। इसके अलावा नवागत एसपी अमित सांघी ने कहा कि वह वर्तमान एसपी नवनीत भसीन के प्रयास पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने का प्रयास लगातार जारी रखेंगे। जिससे आमजन के नेटवर्क का फायदा पुलिस को अपराध नियंत्रण में मिल सके।

यह तो एक प्रक्रिया है

वर्तमान एसपी नवनीत भसीन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तबादला होना और नई जगह जाकर फिर काम शुरू करना एक प्रक्रिया है। एक अफसर को इससे कई बार गुजरना पड़ता है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...