Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड-19 संक्रमण न फैलने एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा जन जागरूकता एवं अनाउंस के बावजूद सामाजिक दूरी एवं मास्क लगाने के नियमो का उड़ा धज्जियां

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/07/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” संक्रमण न फैलने एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन व नगर पालिक निगम अमला द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ – साथ वाहन वैन के माध्यम से लाऊडस्पीकर लगाकर जगह – जगह एनाउंस किया जा रहा है ।

दुकानदार व आम जनता नहीं मान रही है वही हम सबके हितों के लिये संक्रमण न फैलने व बचाव के लिये जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में लगातार जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है ।

कोविड-19 के गाइडलाइन जैसे- मुंह पर मास्क हो, सामाजिक दूरी बनाये रखे और दुकानों में सैनिटाइजर हो और इत्यादि नियमों का पालन नही हो रहा है और वही इसके बावजूद फोटो में आप जीता जागता उदाहरण दिख रहा इसी प्रकार कई दुकानों के सामने मेडिकल हो या चाहे किराना दुकान हो चाहे कपड़ा दुकान हो इत्यादि स्थानों पर मास्क न लगाना, सामाजिक दूरी न बनाये रखना सैनिटाइजर न होना इत्यादि नियमों का पालन कुछ दुकानदारों द्वारा नहीं किया जा रहा है और ऐसे में कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिये लोग अपनी जिम्मेदारी खुद भूल रहे हैं और कोविड-19 संक्रमण को बढ़ावा देने में बेफिक्र हैं और वही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...