ग्वालियर-पुलिस झांसी रोड थाना ने पार्क के लिए आवंटित जमीन पर भवन बनाकर उसे किराए पर देने वाले दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई आरोपी के किराएदार रहे सहारा हॉस्पिटल के संचालक द्वारा की गई शिकायत पर की गई है। बसंत विहार निवासी डॉ.एएस भल्ला द्वारा झांसी रोड थाने में शिकायत की गई थी, कि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोजन परिहार व उनकी पत्नी रश्मि परिहार से उन्होंने बसंत विहार में ही स्थित एक भवन किराए पर लिया था, जिसका वह वर्षों तक हर माह किराया भी अदा करते रहे, जबकि यह भवन पार्क के लिए आवंटित भूमि को घेरकर बनाया गया था। डॉ.भल्ला द्वारा की गई इस शिकायत की जांच उपरांत पुलिस ने परिहार दंपति को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत् प्रकरण दर्ज कर लिया है। हाईप्रोफाइल है मामला पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए परिहार दंपति कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, जबकि फरियादी बने सहारा हॉस्पिटल के संचालक डॉ.भल्ला भी सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के साथ ही खासे रसूखदार हैं, जिससे मामला काफी हाईप्रोफाइल है। प्रशासन द्वारा जब सहारा हॉस्पिटल पर कार्रवाई की थी, उससे डॉ.भल्ला की काफी किरकिरी हुई थी, तब प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी।
22 वर्षों तक वसूला किराया
डा. भल्ला ने बताया कि परिहार से उन्होंने वर्ष 1997 में भवन किराए पर लिया था, जिसका वह 22 वर्षों तक लगातार किराया अदा करते रहे हैं, जिसकी रसीद भी उनके पास है। कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित कर रही है सरकार प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि सच यह है कि यह जमीन उन्हें बसंत विहार की सोसासटी ने बेची थी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने नक्शा पास किया था। बृजमोहन सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस फरियादी ने पार्क की भूमि पर भवन निर्माण कर उसे किराए पर दिए जाने की शिकायत की थी, जिसकी जांच उपरांत पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रमेश शाक्य टीआई, थाना झांसी रोड
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal