ब्रेकिंग न्यूज – 11/07/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :- आपको बता दें कोरोना संक्रमण का रुख अब परियोजनाओं की तरफ बढ़ता जा रहा है ऐसा ही मामला NCLके जयन्त परियोजना में कार्यरत 2 कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव मरीज के रूप में पुष्टि हुई । जिसके बाद जयन्त महाप्रबंधक आर.बी प्रसाद ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 80 कर्मचारियों को होम क्वॉरेंटाइन किया तथा जिस आवासीय परिसर के कर्मीयों का अवास था उन आवासों सहित उनके कार्यस्थल व उनके द्वारा बताई गई हिस्ट्री के अनुसार सभी जगहों को सैनिटाइज कराया गया।

इनका कहना है –यदि कोई भी अधिकारी वा कर्मचारी बाहर से आता है तो स्थानीय प्रशासन एवं अपने परियोजना के सक्षम अधिकारी को सूचित करते हुए 14 दिन का होम क्वॉरेंटाइन की अवधि पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर तभी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित हो।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही।।
जयन्त महाप्रबंधक आर.बी. प्रसाद
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal