Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली लॉक डाउन संशोधन आदेश बाजारों के संचालित दिनों में हुआ परिवर्तन नवीन आदेश बुधवार एवं रविवार को दुकानों का संचालन रहेगा पूर्णत: प्रतिबंधित।

ब्रेकिंग न्यूज – 11/07/2020

हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है तथा आवश्यक सेवाएं मेडिकल सुविधाओं, औद्योगिक इकाईयों के संचालन संबंधी गतिविधियों, राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों, माल वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग तथा जिले के बाहर से आने वाले यात्रियों को अपने निजी वाहनों से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड से गन्तव्य स्थान तक जाने को छोड़कर शेष सभी गतिविधियां एवं आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यह लॉकडाउन प्रत्येक शनिवार को रात्रि 10 बजे से प्रारंभ होकर सोमवार को प्रात: 5 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

वहीं संपूर्ण जिले में प्रत्येक बुधवार को समस्त साप्ताहिक हाट बाजार एवं दुकानों का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जिले में बाजारों एवं दुकानों का संचालन सप्ताह में 5 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रात: 7 बजे से सायं 8 बजे तक किया जा सकेगा।।

बैठक के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामलल्लू वैश्य, देवसर विधानसभा के विधायक श्री सुभाष-रामचरित्र वर्मा, चितरंगी विधानसभा के विधायक श्री अमर सिंह, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल की गरिमामय उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।


बैठक में उपस्थित रहे अपर कलेक्टर बी.के.पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर निगम के आयुक्त आर.पी.सिंह, सी.एस.पी देवेश पाठक, टी.आई. बैढऩ अरूण पांडेय, टी.आई. विन्ध्यनगर राघवेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर यू.पी. सिंह आदि उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...