Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा दमकल वाहन से शहर को जगह – जगह बौछार के साथ किया सैनिटाइजेशन

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/07/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगातार उपाय किये जा रहे हैं जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली नवागत आयुक्त- आरपी सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में शहर के मेन रोड व रिहायसी इलाके में दमकल वाहन से शहर को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है ।

वही नपानि एसडीओ (विद्युत) प्रभारी- प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 3 बड़े दमकल वाहन और 2 छोटे सेनिटाइजेशन वाहनों से मोरवा – नवजीवन बिहार विन्ध्यनगर – नवानगर – नौगढ़ – जयन्त के शंकर मार्केट, गुरुद्वारा मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, बैढन के इलाके जैसे – बिलौंजी – ताली – मस्जिद – तिराहा – तुलसी मार्ग बस स्टैंड इत्यादि जगहों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड दमकल वाहन से जगह-जगह घरों एवं दुकानों के सामने बौछार के साथ सैनिटाइजेशन किया जा रहा है ।

वही नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा आज संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन का पालन कराने हेतु कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु मस्जिद तिराहे पर कोतवाली पुलिस व नगर निगम के अमला द्वारा लाउडस्पीकर लगाकर अन्य स्थानों पर चौराहे तिराहे पर समझाइश दी जा रही है घर से बाहर न निकले और जरूरी काम पड़ने पर ही निकले ।

मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिक निगम (विद्युत) एसडीओ प्रभारी- प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक – संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, वार्ड क्र.41 पार्षद गनियारी- हीरालाल सोनी, उपस्वच्छता पर्यवेक्षक- राजू, रोहित चौरसिया, छोटू सहित निगम के दमकल वाहन के कर्मचारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...