Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“गोरबी ब्लॉक बी” महालक्ष्मी कंपनी के जनरल मैनेजर पर लगा दलालो के माध्यम से पैसे लेकर नौकरी बेचने का आरोप।

हिम्मत समाचार//सिंगरौली- 06/07/2020 को गोरबी ब्लॉक बी प्रोजेक्ट में महालक्ष्मी कंपनी गेट पर हड़ताल किया गया जिसमें नौढिया पंचायत सरपंच श्रीमती आरती सिंह पति राजेश प्रताप सिंह उर्फ राजू हड़ताल के नेतृत्व करने वाले कामरेड संजय नामदेव और ग्राम पंचायत दादर सरपंच वहां के विस्थापित अपने हक अधिकार और रोजगार को लेकर एक दिवसीय धरना कर ज्ञापन दिया ।

आपको बता दें कि –
एक दिवसीय कार्यक्रम में सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा के द्वारा बातचीत को लेकर महालक्ष्मी कंपनी के जनरल मैनेजर आलोक चंद्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं अभी सोनभद्र में कमरा पर हूं मुझे समय लगेगा आने में कम से कम 1 घंटे लग सकता है, तो इसके बाद सिंगरौली तहसीलदार श्री वर्मा ने 1 घंटे का ज्यादा समय देकर बैठे रहे 4 घंटे के बाद महालक्ष्मी कंपनी के जनरल मैनेजर आलोक चंद्रा पहुंचे और वहां के जनप्रतिनिधियों से लोगों से प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जिसमें निर्णय यह निकला कि आपके बातों से सहमत हैं।

वही नौढिया पंचायत के सरपंच ने कम्पनी के जनरल मैनेजर के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि-

महालक्ष्मी कंपनी अप्रैल माह से आई है जिसमें काम चालू है जो कम्पनी के पुराने कर्मचारी हैं जो बाहर से ट्रांसफर होकर आए हैं उन्ही लोगों को रखा गया है, यहां के विस्थापित लोगों को कोई रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जा रही है। और वहां के कंपनी के जनरल मैनेजर आज तक जनप्रतिनिधियों से कोई बैठक नहीं किए कंपनी में दलालों के माध्यम से मोटी रकम लेकर नौकरी दी जा रही है ये सुंगरौली वासियो का शोषण है इसे जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल रोकना चाहिए।।

जिसमें मौके पर सिंगरौली तहसीलदार –

जितेंद्र वर्मा चितरंगी तहसीलदार एवं जनप्रतिनिधियों में नौढिया सरपंच श्रीमती आरती सिंह , कामरेड – फूलमती पनिका , कामरेड- संजय नामदेव कामरेड- राजकुमार शर्मा , विजय लक्ष्मी शुक्ला , दादर सरपंच अरूण सिंह एवं स्थानीय विस्थापित लोगों के देखरेख में गोरबी चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार , मोरवा थाना से उप निरीक्षक- विनय शुक्ला मोरवा थाने की पुलिस अपने दलबल के साथ सुबह से शाम तक लगे रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...