ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 07/07/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – सलीम खान) बैढन विगत 11 वर्ष पूर्व में बलियरी विस्फोट कांड में शहीद हुये 22 श्रमिकों को अंबेडकर चौक के पास स्थित व्यवसायिक शॉपिंग प्लाजा परिसर में बने “श्रमिक शहीद स्मारक” पर सिंगरौली विधायक- रामलल्लू बैस, जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक- बीरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी ।

वहीं जिले के कलेक्टर – एसपी विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों को सुरक्षा से सम्बन्धित जनजागरुकता की अतिआवश्यकता है ताकि भविष्य में उक्त घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो और सुरक्षा से सम्बन्धित जरूरी बातें बतायी गयी और आगे भी वही सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जायेगा और वही इसके पूर्व जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बीच-बीच में सुरक्षा सप्ताह अभियान कार्यक्रम चलता रहा ।

वही शहीद हुये श्रमिकों को एसपी – कलेक्टर – विधायक और श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी और नगर निगम एवं पुलिस परिवार और समाजसेवियो द्वारा श्रमिक शहीद स्मारक स्थल पर दो मिनट का मौन रखा गया ।
मौके पर सिंगरौली विधायक- रामलल्लू बैस, जिला कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक – वीरेंद्र कुमार सिंह, सीएसपी – देवेश पाठक, श्रम निरीक्षक- नवनीत कुमार पाण्डेय, समाजसेवी – राजाराम केसरी, थाना प्रभारी बैढन नगर कोतवाल- अरुण कुमार पाण्डेय, नगर निगम कार्यपालनयंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी, के.के. कुशवाहा, अनिल सोनी (कतारु), अजय जायसवाल, जनसंपर्क प्रभारी – बीके शर्मा सहित विभिन्न कंपनियों के जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal