Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हमारे पितृ पुरूष लालकृष्ण आड़वाणी भी सिंधी समाज से ही, कई विधायक दिए एवं मुझे जिलाध्यक्ष बनाया-कमल माखीजानी

ग्वालियर- सिंधी समाज का हमको शुरू से पूर्ण साथ व समर्थन मिलता रहा है। हमारे पितृपुरुष लालकृष्ण आडवाणी जी भी सिंधी समाज से ही आते हैं। उक्त बात पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर विधानसभा पूर्व उपचुनाव के प्रभारी गौरीशंकर बिसेन ने सिंधी समाज की बैठक में सिंध विहार स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रबुद्धजनों से चर्चा करते हुए कही। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि सिंधी समाज ने अपना समर्थन मुझे पहले के चुनाव में भी दिया था, पर वह मेरा व्यक्तिगत संबंध था, पर अब मैं भाजपा में आ गया हूं और सिंधी समाज शुरू से ही भाजपा को समर्पित समाज रहा है, आशा करता हूं इस बार मुझे भरपूर समर्थन मिलेगा। जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का साथ हमेशा सिंधी समाज को मिलता रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने हमारे समाज को सांसद दिया, कई विधायक दिए एवं मुझे जिलाध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकरभी मौजूद थे। अंत में समाज के सभी साथियों ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का प्रण लिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...