Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कमल नाथ सरकार प्रदेश में सिंधिया के बल पर नहीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी थी

प्रदेश में कमल नाथ सरकार सिंधिया के बल पर नहीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी थी

ग्वालियर- प्रदेश में कमल नाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे तरुण भनोत का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल पर नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी थी। उन्होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। भोपाल में कांग्रेस सरकार कमल नाथ के 13 माह के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों पर बनेगी। भनोत ने कमल नाथ सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुए विकास कार्यों में व्यवधान डालने के लिए जीएसटी का पूरा पैसा भी नहीं दिया था। 13 माह में सरकार की माली हालत सुधरी थी।

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए तरुण भनोत ने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं वहां की जनता वाकिफ है कि यहां किन हालातों में चुनाव हो रहा है। विपक्ष की 70 सीट बढ़कर कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया था। सरकार बनने से पहले वचन पत्र के माध्यम से जो वादे किए थे, उसे पूरा किया। कमल नाथ ने सीएम के रूप में शपथ लेने के एक घंटे बाद ही किसानों के कर्जा माफी पर हस्ताक्षर किए। बिटिया की शादी में 51 हजार रुपये, कर्मचारियों का टीए बढ़ाया। माफियाओं के खिलाफ अभियान, शुद्ध के लिए युद्ध चलाया। रेत की माइनिंग से सरकार को केवल 168 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष राजस्व मिलता था। सरकार जाने से पहले इस राजस्व को बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये पर ले आए थे। शराब से मिलने वाला राजस्व भी बढ़ाया था। जीएसटी से 63 हजार करोड़ के लगभग प्रदेश का हक मिलना था, लेकिन मात्र हमें 49 हजार 500 करोड़ की ही प्राप्त हुई। इसके बाद सरकार बगैर किसी व्यवधान के चली। कर्मचारियों का समय पर वेतन दिया और विकास कार्य भी किए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...