बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले में लगातार हो रही बारिश ने 6 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिससे क्या नदी क्या नाले सभी उफान पर है इसी बीच माड़ा थाना अंतर्गत जरहा नदी में 4 बच्चे मछली पकड़ने गए हुए थे तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बाढ़ आ गई जिसके जिससे बच्चे बाढ़ के बीच मे नदी के एक टापू पर फस गए वहां मौजूद लोगों ने माड़ा थाना को सूचना दी जिसके बाद माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत के साथ टीम गठित कर मौके पर पहुंच गए जहाँ देखा कि चार बच्चे नदी के बीच मे फसे हुए है जिसके बाद माड़ा पुलिस के जांबाज जवान व आपदा प्रबंधन होमगार्ड टीम ने रस्सी के जरिये रेस्क्यू कर बच्चो तक पहुंचे और एक – एक करके चारो बच्चो को नदी से बाहर निकाले जिसमे बाढ़ में फसे हुए बच्चो में अशोक उम्र 10 वर्ष,इशू उम्र 7 वर्ष,प्रिंस उम्र 10 वर्ष,नवनीत उम्र 9 वर्ष है

यैसा पहली बार नही हुआ है इससे पहले भी माड़ा पुलिस के जांबाज जवानो से पुलिस अधीक्षक की निर्देशन में एक माह पहले घर मे लगी आग को बुझाने फायर ब्रिगेड के न आने पर अपनी जान हथेली पर लेकर खपड़ैल घर के छत पर चढ़कर बाल्टी और डिब्बो के सहारे आग बुझाया था जबकि लकड़ी और खपड़ैल घर होने से आग की लपटें पूरे घर को अपने आघोष मे ले लिया था लेकिन माड़ा पुलिस के जवान हार नही माने और आग पर काबू पा लिया था जिसमे उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत का बायां हाथ भी आग बुझाते समय जल गया था
उसी तरह आज भी माड़ा पुलिस के वीर जांबाज जवानो आपदा प्रबंधन होमगार्ड टीम ने नदी में आई बाढ़ के बीच रेस्क्यू कर 4 बच्चो को बचाया है और 4 मासूमो को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाया।बच्चो के माता पिता सहित गांव के लोगो मे खुशी की लहर थी हर कोई पुलिस और आपदा प्रबंधन होमगार्ड टीम के जांबाज जवानो शुभकामनाएं दी वही रेस्क्यू कर बच्चो को बचाने में आपदा प्रबंधन होमगार्ड टीम के साथ साथ माड़ा पुलिस के थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,प्रधान आरक्षक अरुण सिंह परिहार,आरक्षक राहुल सिंह व भरतलाल मीणा का अहम योगदान रहा
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal