Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“ऑपरेशन शिकंजा”600000 रुपये के ट्रैक्टर चोर सहित 13 वर्ष से इनामी फरार स्थाई वारंटी चढ़े माड़ा पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – राजेश वर्मा

BK NEWS//माड़ा:- पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा से अपराधियो में दहशत,लगातार ऑपरेशन शिकंजा को मिल रही कामयाबी।आज माड़ा पुलिस ने 600000 लाख रुपये के एक ट्रैक्टर चोर सहित 13 वर्ष से दो-दो हजार रुपये के फरार स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

48 घंटे के अंदर ट्रैक्टर चोर को माड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन शिकंजा के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश राजपूत की देखरेख में माड़ा पुलिस ने एक ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।आपको बता दे कि 20 जून 2020 को रजमिलान से एक ट्रैक्टर कीमत 600000 लाख रुपये का चोरी हुआ था जिसके बाद माड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही सुरु की गई और महज 48 घंटे में ट्रैक्टर चोर आरोपी सोनू सिंह गोंड पिता झल्लर सिंह गोंड उम्र 19 वर्ष निवासी ढोढ़ी टोला को अपराध क्र 269/2020 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया

13 वर्ष से फरार दो-दो हजार के स्थाई वारंटी आरोपियों चढ़े माड़ा पुलिस के हत्थे

वही आज माड़ा पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है 13 वर्ष से फरार 2000-2000 हजार के स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अपराध क्र. 1207/2007 धारा 457,380 भादवि के दो आरोपी श्रीकांत पांडेय पिता युगुल किशोर पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी पिडरिया थाना हनुमना जिला रीवा व दूसरा आरोपी रवि नाई पिता नंदू नाई उम्र 25 वर्ष निवासी मोरवा थाना मोरवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।दोनो ही आरोपी घटना दिनांक से जमानत मिलने के बाद लगातार फरार चल रहे थे दोनो ही आरोपियों पर 2000-2000 हजार का इनाम भी घोषित था

उक्त कार्यवाही माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह बघेल,राजेश सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद,गुलाब प्रसाद,उपेन्द्र सिंह भदौरिया,अरुण सिंह परिहार,आरक्षक राहुल सिंह,आलोक चौबे,राजकुमार प्रजापति,भरतलाल मीणा,रावेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश सिंह गहरवार,रविराज सिंह,अनीष सिंह व महिला आरक्षक संतोष मकवाना की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...