बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS:- मोरवा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे अपराधियों और अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले और जुआड़ियों की मानो सामत आ गई हो आज मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है एक दिन में तीन बड़ी कार्यवाही की गई है जिसमे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया और तीन जुआड़ियों सहित दो अवैध मादक पदार्थ शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में आज एक दिन में तीन बड़ी सफलता मिली है फरार एक स्थाई वारंटी साथ ही अवैध महुआ शराब के साथ दो लोगों को एवं तीन लोगों को जुआ फड़ से गिरफ्तार किया गया
मोरवा थाना को सूचना मिली कि संते कुमार पनिका पिता शंकर प्रसाद पनिका निवासी चुरकी जो सूचना मिली कि रजमिलान के पास घूम रहा है जिसे तत्काल एक टीम रवाना कर रजमिलान से गिरफ्तार किया गया इसी प्रकार बछनार चौराहे में जुआ खेलने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर तीन लोगों विजय, सूरज, छोटेलाल सभी निवासी बछनार को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया जिनके पास से ताश के 52 पत्ते व ₹1000 नकदी जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई
अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान में आज लगातार तीसरे दिन पुनः दो महिलाओं को अवैध महुआ शराब बेचते पकड़ा गया जिसमें अनुराधा कोल निवासी चटका नाला एवं श्यामवती सिंह निवासी चटका नाला को अवैध महुआ शराब का विक्रय करते गिरफ्तार कर क्रमश अपराध क्रमांक 269 / 20 एवं 270/ 20 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह,प्रधान आरक्षक डी.एन सिंह, अरविंद चतुर्वेदी,आरक्षक संजय सिंह परिहार,राहुल सिंह,सुनील मिश्रा,सुबोध कुमार,रवि दत्त पांडेय, विजय बहादुर सिंह, महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी,ज्योति पांडेय सहित चौकी प्रभारी बन्धौरा से उपनिरीक्षक बालेंद्र त्यागी,प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पांडेय, आरक्षक विजय तिवारी,अमर बागरी भी शामिल थे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal