ग्वालियर-
डबरा में तीन पत्रकारों पर हुई एफआईआर के मामले को लेकर शहर के पत्रकारों ने डबरा प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस पर गृहमंत्री श्री मिश्रा ने तत्काल जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर गृहमंत्री श्री मिश्रा ने तत्काल जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को मामले की जांच कराने के लिए निर्देशित किया।
गौरतलब है कि पत्रकार गिर्राज शर्मा, सुनील राजावत और भरत रावत चीनोर के बरोठा रोड पर स्थित सुमित गोयल की आरा मशीन पर कवरेज करने पहुंचे थे, वहां उनके साथ अभद्र व्यवहार कर कवरेज करने से रोका गया। आरामिल संचालक ने उक्त तीनों पत्रकारों के खिलाफ थाने में एफआईआर कराने आवेदन दिया था। इससे उक्त पत्रकारों ने उनके साथ किए गए अभद्र व्यवहार और आरा मिल संचालक पर कार्रवाई किए जाने संबंधी आवेदन दिया था। उक्त तीनों पत्रकारों पर धारा 384 भादंवि के तहत मामला दर्ज करा दिया गया। इस एफआईआर के बाद शहर के पत्रकार गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पहुंचे और मामले की जांच कराने संबंधी आवेदन किया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal