Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“ऑपरेशन शिकंजा”- 19 वर्ष फरार चोरी के चार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//जमुना सोनी – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- “ऑपरेशन शिकंजा” जिसका नाम सुनते ही अब सिंगरौली जिले के अपराधियों में दहशत सा फैल जाता है वही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, अवैध शस्त्र दारण करने वाले एवं फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में सभी थाना व चौकी प्रभारियो को अपने क्षेत्र के फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय को बड़ी सफलता मिली,19 वर्ष से चोरी के फरार चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया

कोतवाली टी आई अरुण पांडेय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर उपनिरीक्षक मुकेश झारिया की निगरानी में कार्यवाही करते हुए विजय उर्फ बब्लू उर्फ गोकुल साकेत पिता शोभनाथ साकेत उम्र 32 वर्ष निवासी मडवा थाना कोतवाली सीधी जिला सीधी को उसके गांव मड़वा से गिरफ्तार किया गया आरोपी निरंतर नाम और जगह बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन आज उसे आखिरकार बैढन पुलिस ने धर दबोचा जिसके ऊपर अपराध क्र 1118/01 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध था

वही बैढन में चोरी के मामले में अपराध क्र 137/13 धारा 401 भादवि के फरार स्थाई वारंटी आरोपी कमलेश कुमार पिता नर्वदा प्रसाद सेन उम्र 37 वर्ष निवासी खोचिपुरा थाना बहरी जिला सीधी एवं आरोपी जनार्दन प्रसाद गुप्ता पिता रामस्वरूप गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी पड़री थाना कोतवाली सीधी जिला सीधी को मुखबिर की सूचना पर खोचिपुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया इसी तरफ अपराध क्र 209/01 धारा 279,337,304 ए भादवि के फरार स्थाई वारंटी लल्लू कोरी पिता प्रहलाद कोरी निवासी जरौंधा थान कोतवाली सीधी जिला सीधी को आरोपी के ग्राम जरौंधा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया

उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय,उपनिरीक्षक मुकेश झरिया,प्रधान आरक्षक अरुण पटेल,अरविन्द द्विवेदी,आरक्षक महेश पटेल एवं जितेन्द्र सेंगर की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...