Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शहीदों के नाम पर जनता कोष बने,हर खाता धारक के खाते से सहमति के आधार पर एक रुपया काटा जाए – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

बढ़ता कारवाँ न्यूज//मध्यप्रदेश//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सुझाव दिया है कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सेना के जो जवान शहीद होते हैं उनके परिवारों की सहायता के लिए देश का हर नागरिक अपनी भागीदारी निभाएं। इसके लिए हर खाताधारक नागरिक के खाते से हर माह एक रुपया इस खाते में जमा हो और इसमें एकत्रित राशि शहीदों के परिवारों को दी जाए। यह राशि सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के अतिरिक्त हो।पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपने परिवारों को छोड़कर दुर्गम इलाकों में रहकर भारतीय सीमा की रक्षा करते हैं और दुश्मनों से जांबाजी के साथ लड़करअपनी जान तक दे देते हैं । इन जवानों के परिवारों के प्रति देश के हर नागरिक यह जिम्मेदारी है कि वह भी उन्हें आर्थिक रूप से संबल देने में भागीदारी निभाएं। यह इस देश के हर नागरिक की जवानों के परिवार के प्रति जिम्मेदारी भी है कि जो जवान देश की रक्षा करने के साथ ही उनके जीवन की भी रक्षा कर रहा है उनके लिए आगे आकर उनके परिवारों का संबल बनना चाहिए क्योंकि यह जवान देश और उनके जीवन की रक्षा के लिए ही अपने प्राणों तक की परवाह नहीं करते,श्री सिंह ने सुझाव दिया कि सरकार इसके लिए शहीदों के नाम जनता कोष बनाये जिसमें देश के हर खाताधारक के खाते से एक रुपया इस कोष में जमा हो ।इसे स्वैच्छिक भी बनाया जा सकता है कि जो भी नागरिक अपने खाते से इस कोष में जमा करने के लिए एक रुपए काटने की सहमति देता है तो उसके खाते से यह राशि हर माह काट कर इस कोष में जमा हो जाए उन्होंने कहा कि हर खाताधारक इसके लिए अपनी सहमति बैंक को लिखकर दें।


पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि देश और हमारे वीर जवानों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह देश के हर नागरिक को करना चाहिए और आगे आकर भागीदार बनना चाहिए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...