बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में ऑपरेशन शिकंजा के तहत सिंघम के नाम से जाने जाने वाले मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी,मोरवा पुलिस लगातार कार्यवाही करते हुए 6 लोगों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया वही एक को धारदार हथियार के साथ धरदबोचा


मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19/06/2020 को मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की खनहना रोड पर एक व्यक्ति धारदार हथियार बका लहरा रहा है तथा राहगीरों को डरा धमका रहा है तथा कोई बड़ी घटना कर सकता है जिसके बाद मोरवा थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर उप निरीक्षक विनय शुक्ला की देखरेख में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

वही अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए मोरवा थाना प्रभारी लगातार दूसरे दिन भी 6 लोगों को अवैध महुआ शराब लाहन के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें अभय राज सिंह को एलसीएच कॉलोनी,ओम प्रकाश गुप्ता को नेहरू नगर, लक्ष्मीनिया साकेत को पजरेह बस्ती,भागीरथी साकेत को पजरेह बस्ती,राजकुमार केवट को चीताही, सुभाष मुंडा को बरहवा टोला से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर 34(क) आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी,उप निरीक्षक विनय शुक्ला, सरनाम सिंह,सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक डीएन सिंह, राजेश द्विवेदी,राजवर्धन सिंह, आरक्षक संजय सिंह परिहार, राहुल सिंह, त्रिभुवन मिश्रा, रविदत्त पांडेय, सुनील मिश्रा, महिला आरक्षक ज्यांजली दुबे शामिल रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal