Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस नगर व ब्लॉक अध्यक्ष परबिना अनुमति बैठक करने पर केस दर्ज, एसडीएम दफ्तर घेरा,कोरोना संक्रमित मरीज के बैठक में शामिल होने के बाद मामला गरमाया

ग्वालियर -डबरा ,कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष के खिलाफ गत दिवस देर रात मामला दर्ज होने के बाद शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के पदाधिकारी इसे भाजपा नेताओं के दबाव में मामला दर्ज किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मामला दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही दर्ज कराए गए मामले को वापस लेने और पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन व मोहन सिंह राठौर पर मामला दर्ज किए जाने की मांग की।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावत व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने नारेबाजी की और कहा कि पुलिस के जोर पर प्रशासन नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार नवनीत शर्मा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही यह मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्र के तहत भाजपा नेताओं के कहने पर मामला दर्ज किया गया। इसलिए मामले को वापस लिया जाए। इसके आलवा दूसरा ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें कहा गया कि पू्र्व मंत्री इमरती देवी सुमन और भाजपा नेता मोहन सिंह राठौर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जनता को प्रलोभन देकर मीटिंग करते हैं और भोज का आयोजन भी करते हैं। नियमों का पालन भी नहीं किया जाता है। इसलिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगी।
10 जून को हुई थी बैठक
10 जून को तिवारी मैरिज गार्डन में कांग्रेस की बैठक हुई थी। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बैठक में कीर्ती सिंह भी पहुंचेे थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कानून का मजाक उड़ाना कांग्रेस की पुरानी आदत है
काननू का मजाक उड़ाना तो कांग्रेस की पुरानी आदत है। मीटिंग में नियमों का पालन नहीं किए जाने पर मामला दर्ज कराया गया है। भाजपा नेताओं पर इस तरह आरोप लगाना गलत है। हम भी मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन नियमों का पूरा पालन किया जाता है। इनके साथ कुछ भी होता है तो उसका ढींगरा भाजपा पर ही फोड़ते हैं। कौशल शर्मा, अध्यक्ष जिला ग्रामीण भाजपा
कांग्रेस के कीर्ती सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद बैठक में शामिल होने की सामने आई थी बात, तभी से कार्रवाई पर चल रहा था मंथन
जवाहरगंज क्षेत्र में कटारिया चौराहा के पास रहने वाले कांग्रेस नेता कीर्ती सिंह की रिपोर्ट 16 जून को पॉजीटिव आई थी। कांट्रेक्ट हिस्ट्री में पता चला था कि वह 10 जून को आयोजित की गई कांग्रेस की बैठक में भी शामिल हुआ था। कीर्ती के संक्रमित होने के बाद से ही प्रशासन द्वारा मामला दर्ज कराए जाने का मंथन चल रहा था। जिसके बाद गुरुवार को रात करीब पौने गयारह बजे नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 26 के प्रभारी फरियादी अनूप गोस्वामी की शिकायत पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावत व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा पर कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने पर धारा 188, 34 के तहत पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञापन देते समय घनश्याम भार्गव, सुरेश राजे, सत्य प्रकाशी परसेडिया, सूबेदार जाटव, राजेंद्र जाटव, देव शरण चौबे, कोमल साहू, गिरीश हुकवानी सहित अन्य कई नेता मौजूदथे ।
वार्ड प्रभारी की शिकायत पर दर्ज किया है मामला
नियमों का पालन हो रहा है या नहीं इसकी जवाबदारी जो वार्ड प्रभारी बनाए गए हैं उनकी है। कांग्रेस नेताओं पर जो मामला दर्ज हुआ है वह वार्ड प्रभारी की शिकायत पर किया गया है। जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ मामला दर्ज होगा। राघवेंद्र पांडेय, एसडीएम डबरा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...