बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 14/06/2020 को सुबह होते ही नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक एवं नवागत जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम आयुक्त – शिवेंद्र सिंह व उपायुक्त – आरपी बैस के मगर्गदर्शन में बरसात को देखते हुये निगम क्षेत्र में साफ – सफाई व नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण को लेकर एवं अवैध रूप से इर्द-गिर्द सड़क के किनारे एवं गली रास्तों में दुकानदारों अतिक्रमण किये गये को निगम के अमला द्वारा जेसीबी हाइड्रा लगाकर हटाया गया ।

वही बताते हैं कि बरसात के दिनों में नालियों के ऊपर किये गये अतिक्रमण को हटाकर साफ – सफाई वगैरह की जायेगी ताकि नाली जाम होने से किसी के दुकानो व घरो में बरसाती पानी न घुसे उक्त कार्यवाही जारी रहेगी ।
मौके पर निगम के पटवारी- वीरेंद्र द्विवेदी, कैलाश शाह (स्वच्छता पर्यवेक्षक), अशोक त्रिपाठी, बल्ले, रामदास सहित भारी संख्या में सफाई कर्मी एवं निगम का अमला मौजूद रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal