बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

BK NEWS//मोरवा:- कोरोना और अपराध को लेकर आज मोरवा थाने में थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा सिंगरौली एसडीओपी नीरज नामदेव की उपस्थिति में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की बैठक ली गई जिसमे के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जैसे कोरोना वायरस,क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश,बाहर से आये हुए व्यक्तियों या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना आदि
ग्राम और नगर की रक्षा समिति एक महत्वपूर्ण कड़ी – एसडीओपी
सिंगरौली एसडीओपी नीरज नामदेव ने कहा कि ग्राम और नगर की रक्षा समिति के सदस्यों की जनता और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। इसके अलावा ग्रामों में होने वाले अपराधों को रोकने तथा उसकी सूचना देने में ग्राम रक्षा समिति के सदस्य अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ग्राम व नगर के सदस्य ग्राम व नगर के प्रत्येक नागरिक से जुड़ा हुआ होता है। वही सिंगरौली एसडीओपी ने कहा किआ नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को बैठक के माध्यम से प्रशिक्षण तथा पुलिस की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी जाती है।

नगर व ग्राम रक्षा समिति पुलिस का एक अभिन्न अंग – मनीष त्रिपाठी
मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा की नगर एवं ग्राम रक्षा समिति पुलिस का एक अभिन्न अंग है जिसका गठन जनता के सहयोग और नगर व ग्राम में हो रहे छोटी बड़ी घटनाओं के बारे मे जानकारी रखने और कानून व्यवस्था बनाने के लिए किया गया वही थाना प्रभारी ने कहा कि देश कोरोना जैसे महामारी से जुंझ रहा है जिससे सिंगरौली जिला भी अछूता नही रहा अतः क्षेत्र में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसकी जानकारी रखे और पुलिस को भी उसकी सूचना दे साथ ही साथ लोगो को मास्क पहनने,सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताये,हाथों को अच्छी तरफ से सेनेटाइजर या साबुन से धोये आगे उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों का उद्देश्य नगर व गांव को अपराध मुक्त करना है वही नगर या गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचित करें इतना ही नही समिति के सदस्यों को अपने नगर व गांव में हो रही घटनाओं पर नजर रखना चाहिए कौन व्यक्ति क्या कर रहा है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal