Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोरवा पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही,12 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे चोरी,लूट व खतरनाक हथियार लेकर चलने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली//मोरवा:- जब से मोरवा में थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने पदभार संभाला है तब से मानो अपराधियो की सामत आ गई हो लगातार मोरवा पुलिस द्वारा सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत अपराधियो व स्थाई वारंटियों की धर पकड़ की जा रही है उसी ऑपरेशन के तहत आज मोरवा पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में युवा तेज तर्राट थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में आज तीन चोरी,लूट व खतरनाक हथियार लेकर चलने वाले स्थाई वारंटियों अपराधियों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता प्राप्त की है तीनो स्थाई वारंटी 12 वर्ष से ज्यादा समय से लगातार फरार चल रहे थे आपको बता दे कि पहला स्थाई वारंटी रामानुज साकेत निवासी सिंगाही थाना माड़ा पर 30.12.2008 को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में मेंढौली में धारदार हथियार लेकर खड़ा था जब तक वो किसी बडी घटना को अंजाम देता उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपराध क्र 443/08 के तहत जेल भेज दिया गया लेकिन जमानत पर छूटने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसे आज मोरवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

वही दूसरा स्थाई वारंटी पर 20.02.11 में निगाही खदान में रात्रि के समय कीमती समान चोरी करने का मामला दर्ज था इस चोरी में चार लोगों को अपराध क्र 35/11 धारा 379 भा.द.वि के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसमे आरोपी सिंगराम सिंह खैरवार निवासी मुहेर जमानत के बाद लगातार पेशी से अनुपस्थित रहने पर स्थाई वारंटी के तहत बन्धौरा चौकी के सिंगाही से आज गिरफ्तार किया गया इसके बाद तीसरा स्थाई वारंटी पर 10.06.15 में रामचरण यादव निवासी कठास के पर चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर पच्चीस हजार का कीमती सामान लूट ले गए जिस पर मोरवा थाने में अपराध क्र 165/15 धारा 395 भा.द.वि के तहत मामला पंजीबद्ध कर तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया था जिसमे आरोपी सोहन गोंड लगातार पेशी से फरार चल रहा था जिसे कल 12.06.2020 को गिरफ्तार किया गया

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार,सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह,प्रधान आरक्षक डी.एन सिंह,अरविन्द चौबे,राजवर्धन सिंह परिहार,आरक्षक संजय सिंह परिहार,सुबोध सिंह,रविदत्त पांडेय,सुनील मिश्रा व चौकी प्रभारी बन्धौरा बालेन्द्र त्यागी और आरक्षक विजय तिवारी की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...