बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- 24 घंटे बिजली आपूर्ति मौजूदा समय पर लगातार चुनौती बनी हुई है। कभी मरम्मत कार्य के कारण बिजली की घोषित कटौती हो रही है तो कभी फाल्ट आने पर बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है। कुछ दिनो मे न तो बारिश हुई, न तो आंधी चली और न ही तूफान आया। बावजूद इसके बिजली की लगातार कटौती की जा रही है
बिना बारिश के ही बंद हो जाती है बिजली सप्लाई

ग्रामीण के बिजली की सप्लाई का आलम ये है कि जरा सी बारिश और आंधी तूफान चलने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। बारिश रुकने के बाद भी बिजली की सप्लाई कभी-कभी शुरू नहीं होती है।वही आज के समय मे बिना आंधी तूफान बारिश के ही लगातार बिजली कटौती हो रही है वही आपको बता दे कि लगातार ग्रामीण यरिया में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है एक तरफ सरकार के मुखिया 24 घंटे बिजली देने की बात करते हैं वही सिंगरौली जिले में महज ग्रामीण एरिया में 24 घण्टे में मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल पाती है आपको बता दे कि न तो आंधी न तूफान न बारिश फिर भी बिजली कटौती का दौर सिंगरौली जिले में चल रहा है


जिला कांग्रेस आई टी व मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष रामनिवास तिवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में मेंटिनेंस के लिए भी एक दो घंटे बिजली बंद होती थी तो भाजपा और युवा मोर्चा के तमाम नेता बिजली कटौती का आरोप लगाकर हल्ला करते थे वही भाजपा की सांसद, विधायक और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के तमाम नेता लालटेन लेकर सड़क पर निकले थे लेकिन आज जब भाजपा सरकार में लगातार 10 से 12 घंटे बिजली कटौती हो रही है तो भाजपा के लालटेन गैंग वाले कही दिखाई नही दे रहे हैं खुद की सरकार में हो रही कटौती पर भाजपा और युवा मोर्चा के नेता मानो मुंह छिपाए कही फिर रहे हो इसलिए कही दिखाई नही देते आज लालटेन गैंग वाले लालटेन लेकर क्यो नही सड़को पर निकलते आगे श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की आदत है खुद की कमियों पर चुप्पी साधने और पलटी मारने की
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal