
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- माड़ा पुलिस के हाथ आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी 1 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी तस्कर को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के द्वारा अपराध,चोरी डकैती,लूट मार,अवैध मादक पदार्थो शराब,गांजा आदि की बिक्री व तस्करी करने वालो पर लगातार ऑपरेशन शिकंजा के तहत लगातार सिंगरौली जिले में शिकंजा कसना सुरु कर दिया है जिसके तहत माड़ा पुलिस ने आज गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया आपको बता दे कि माड़ा पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक लड़का जिसका नाम सरोज कुमार वैश्य पिता पवन कुमार वैश्य निवासी नौगढ़ थाना बैढन का परसौना तरफ से मोटरसाइकिल पल्सर 160 न्यू गाड़ी स्लेटी कलर में अपने पास रखे अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने हेतु डाँड़ बगार जरहा तरह जा रहा है जिसकी सूचना मिलते ही माड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त मामले से अपने सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत के निगरानी में मुखबिरो की सूचना पर बताये हुए हुलिये के आधार पर एक लड़के को पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम सरोज कुमार वैश्य पिता पवन कुमार वैश्य निवासी नौगढ़ बताया जिसके बाद माड़ा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की तलासी ली गई थी उसके पास से से लाल रंग के झोले में शर्ट के अंदर छिपाकर रखा हुआ मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ जिसका वजन 1 किलो 500 ग्राम था जिसका कीमत 20000 रुपये बताया जा रहा है वही गांजे की तस्करी में उपयोग की गई पल्सर 160 जिसकी कीमत लगभग 100000 रुपये बताया गया जिसके बाद माड़ा पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 240/2020 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार करके मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी के पास से गांजा और मोटरसाइकिल कुल कीमत 120000 सहित जप्त किया गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह बघेल,ज्ञानेन्द्र कुमार पटेल,प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया,लेखचन्द्र डोहर,रमेश प्रसाद,आरक्षक भरत लाल मीणा,राहुल सिंह,राजकुमार प्रजापति,बलिराम सिंह की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal