ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/06/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय से लेकर आस पास के एरिया में लगातार दिन भर के साथ रात में कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है वहीं कामकाजी लोग परेशान हो रहे है साथ मे बार बार बिजली कटौती के कारण बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे है ।कामकाज भी अवरुद्ध हो रहा है।।

वही बताते हैं कि विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री (शहर) अजीत सिंह जब गये है तब से ज्यादा बार बिजली कटौती की समस्या बढ़ी है जबकि न आधी न तूफान है इसके बावजूद भी बिजली कटौती दम पर दम बढ़ गयी है

राजनैतिक पार्टी के विपक्ष – पक्ष भी मौन है कारण जो भी हो अगर इस तरह के बिजली कटौती शहर मुख्यालय में हो रहा है तो ग्रामीणों में क्या होता होंगा आप सभी लोग समझते व महसूस करते होंगे बिजली कटौती हर हाल में सुधार होनी चाहिये ताकि आम जनमानस को परेशानी न झेलना पड़े ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal