Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना में निगम में 200 पंजियन हुआ, जरूरतमन्द सीधे संपर्क कर करवाये पंजीयन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शहरों में फेरी लगाने वाले, पथ विक्रेता जिनमे शहरी इलाकों के आस – पास एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये विक्रेता भी शामिल है जो 24 मार्च 2020 या उससे पहले से वेंडिंग कर रहे हैं जो कोविड -19 वैश्विक महामारी और इसके परिणामस्वरूप किये जाने वाले लॉक डाउन से पथ विक्रेताओं/रेहड़ी वालो की आजीविका पर बुरा प्रभाव पड़ा है,वे सामान्यतः थोड़ी पूंजी के साथ काम करते हैं जो लॉकडाउन के दौरान संभवतः समाप्त हो गयी होगी।

इस स्कीम से विक्रेताओं/रेहड़ी वालो को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने में सहायता मिल सकेगी।

आज निगम परिसर में किये गए 200 वेंडर्स के पंजीयन– स्ट्रीट वेंडर्स जो इस मुश्किल घड़ी में कठिनाई से गुजर रहे है उन्हें निगम द्वारा चिन्हित कर पंजीयन के लिये बुलाया गया और व्यवस्थित रूप से उनका पंजीयन किया गया, दिन भर कार्यालयीन समय में आवाजाही लगी रही और निगम कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये हाथों को धुलवाकर उनका पंजीयन किया गया, आइए और जानते है कौन इस योजना का लाभ ले सकते है:-

स्किम क्या है– यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो लॉक डाउन में ढील देने के पश्चात पथ विक्रेताओं को अपनी आजीविका और रोजगार दोबारा शुरू करने के लिये किफायती दर पर काम करने लायक पूंजीगत ऋण प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगी।
स्किम का उद्देश्य क्या है–
(1) कम ब्याज दर पर ₹ 10000 (दस हजार रुपये) तक के कार्य करने लायक पूंजीगत ऋण की सुविधा प्रदान करना।

(2) ऋण की नियमित अदायगी को प्रोत्साहित करना।
(3) डिजिटल लेनदेन को पुरस्कृत करना।
लाभार्थी कौन है– कोई भी ऐसा व्यक्ति जो रोजमर्रा के सामान या सेवाएं,चीजें, खाद्य सामग्री अथवा किसी अस्थायी रूप से बने हुए स्टॉल से या फिर गली – गली घूमकर,फुटपाथ/रास्ते पर अपनी सेवाएं प्रदान करता हो और इनके द्वारा बेची जा रही वस्तुओं में सब्जियां – फल तैयार खाद्य सामग्री, चाय- पकौड़े, ब्रेड,अंडे,कपड़े,वस्त्र,दस्तकारी उत्पाद,पुस्तकें/लेखन सामाग्री इत्यादि शामिल हैं और उनकी सेवाओ में नाई की दुकान, मोची- पान की दुकान,लांड्री सेवाएं इत्यादि शामिल हैं।
दस्तावेज जो आवश्यक होंगे–
(1) जो दस्तावेज साबित करते है कि आप स्ट्रीट वेंडर्स है।
(2) आधार कार्ड
(3) मतदाता पहचान पत्र
(4) ड्राइविंग लाइसेंस
(5) मनरेगा कार्ड
(6) पैन कार्ड

यहां सम्पर्क कर करवा सकते है पंजीयन-नगर पालिक निगम सिंगरौली के सेकंड फ्लोर में स्तिथ दीनदयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय में पहुँचकर पंजीयन करवा सकते हैं ।

आवश्यक सूचना हेतु इनसे करें सम्पर्क– योजना से संबंधित सभी जानकारी,नियम शर्ते और प्रक्रिया के लिए नगर पालिक निगम में उक्त नम्बर पर सम्पर्क करे और छुट्टी के दिनों में जैसे शनिवार और रविवार को भी सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे शाम तक पंजीयन किया जायेगा ।

संदीप मिश्रा (98274 40215) सन्तोष पांडेय (7000690058) आशीष शुक्ला (7024944499) नम्बर हैं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...