बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//गोरबी//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली टी के विद्यार्थी द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान आपरेशन सिकंजा के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे एवं एसडीओपी मोरवा नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी गोरबी सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपने पुलिस स्टाफ़ के साथ मिलकर लगातार एक वर्ष से फरार चल रहे लूट की घटना के स्थाई वारंटी आरोपी सोहन सिंह पिता रघुनाथ सिंह गोंड़ ग्राम चमरखोह को आज दिनांक 12/06/2020 को अथक प्रयास कर ग्राम चमरखोह आरोपी को घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी गोरबी सुधाकर सिंह परिहार,सहा. उप निरी. सतीश दीक्षित, सुरेश सिंह प्र.आर. शिवेन्द्र सिंह,मोहनलाल प्रजापति,आरक्षक अनूप मिश्रा, प्रतीक कुमार,कियमुद्दीन अंसारी की सराहनीय भूमिका रही है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal