ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/06/2020
BK NEWS: सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक एवं नवागत जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – शिवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में निगम कार्यालय सभागार में नपानि प्रशासक व नवागत कलेक्टर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और सामाजिक दूरी बनाते हुये इसके उपरांत में परिचय प्राप्त करते हुये निगम के अधिकारी – कर्मचारी के साथ निगम कार्यालय के बने स्टालो का निरीक्षण कर जायजा लिया और वही बैठक कर नगर निगम में चल रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी और योजनाओं को मूर्त रूप देने हेतु बैठक संपन्न हुआ ।

जिसमे साफ – सफाई के साथ – साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल और चल रहे अन्य विकास कार्यो के गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु बैठक में निर्यण लिया गया ।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त – आरपी बैस, मुख्य कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ कार्यपालन यंत्री प्रभारी- आरके जैन, एसडीओ प्रभारी (विधुत)- प्रवीण गोस्वामी, सहायक यंत्री- संतोष पांडेय, उपयंत्री- अनुज सिंह, जनसम्पर्क प्रभारी- बीके शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal