हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/वरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :- कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जयन्त चौकी प्रभारी रहते हैं हर वक्त सक्रिय।

आपको बता दें जयन्त चेक पोस्ट बॉडर पे दिनाँक -11/06/2020 विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें चार पहिया व दो पहिया वाहन पर शासन द्वारा जारी गाईड लाईन के दिशा निर्देशो द्वारा अधिक सवारी बैठने व मास्क न लगाने वालों पे चलानी कार्यवाही की गई व कुछ को समझाइश देकर छोड़ा गया।
साथ ही हर आने जाने वालों व्यक्तियों की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग कर जाँच की गई। वही हिम्मत समाचार टीम द्वारा जिनके पास मॉस्क नही था उनको निःशुल्क मॉस्क वितरण करते हुए बिना मॉस्क के न चलने की अपील की गई।
इनका कहना है – चौकी प्रभारी महेन्द्र सिँह का कहना है यह बॉडर दो राज्यों की सीमाओं को आपस मे जोड़ता है। इसलिए हर आने जाने वाले व्यक्तियों के हर गतिविधियों पे रहती है इनकी पैनी नजर है। मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग को मेंन्टेन करने के लिए जनता से की अपील।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal