Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चमक-गरज बरसात के बीच कड़ी मशक्कत के बाद खुटार पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//बैढन//खुटार:- आज जहाँ सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था सुबह से ही चमक गरज के साथ बरसात हो रही थी वही खुटार पुलिस चौकी ने इसी चमकते गरजते बारिश की बीच आज एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है

सिंगरौली जिले में जब से पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी ने कमान संभाली है तब से लगातार जिले में अपराध पर अंकुश लगाने,अवैध कारोबार व अवैध मादक पदार्थो पर एक विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा चलाकर सिंगरौली जिले को अपराध मूक्त करने का प्रयास किया जा रहा है

खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक व्यक्ति करकोसा बगीचा में गांजा की बिक्री करने आया है जिसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय के सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर बताये हुए स्थान पर पहुंच कार्यवाही करते हुए रामपदारथ वैश्य उर्फ गोरेलाल पिता जय प्रकाश वैश्य उम्र 25 वर्ष निवासी सिद्धि पिपरा चौकी सासन को अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 1 किलो 250 ग्राम जिसकी कीमत 20000 रुपये के साथ आरोपी को करकोसा बगीचा से गिरफ्तार अपराध क्र 089/2020 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया आपको बता दे कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में हो गया लेकिन खुटार पुलिस के जवानों ने बिना देर किये आरोपी के पीछे दौड़कर आखिरकार घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय,सतेंद्र अग्निहोत्री,इंद्रभान सिंह,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,संजीत कुमार,मुनेन्द्र मिश्रा,अशोक प्रताप सिंह,गुलाब सिंह,महिला आरक्षक वर्षा पांडेय की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...