हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)
✍🏻 कुलदीप सिंह (सन्नी)
HS-NEWS/हिम्मत समाचार/सिंगरौली/रीवा:- रीवा मे लोकायुक्त निरीक्षक श्री अनूप सिंह ठाकुर ने प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के माध्यम से संजय गांधी स्मृति अस्पताल रीवा मे भर्ती गीता यादव उम्र 55 वर्ष महिला मरीज को रक्त देकर उसकी जिन्दगी बचाई।

श्री सिंह ने सुबह वृक्षारोपण भी किया, शाम को रीवा के कई गरीब बस्तियों में खाद्यान्न वितरण का कार्य किया उसके पश्चात रात 9 बजे ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान कर मानवता की मिशाल कायम किए।
मरीज के परिजनों ने रक्त मिलनें की खुशी में फूल माला से श्री सिंह का स्वागत किया और साथ ही ब्लड बैंक में उपस्थित चिकित्सकों तथा सुरक्षाकर्मियों को मिष्ठान वितरण कर प्रशन्नता जाहिर किये।
इस अवसर पर प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश तिवारी, उमेश यादव जी, आरक्षक सुभाष पांडेय जी (लोकायुक्त पुलिस रीवा), समाजसेवी जावेद खान जी, विपिन तिवारी जी, पीयूष पांडेय जी, मुकेश सोनी जी एवं उपेन्द्र कुशवाहा जी रहे उपस्थित।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal