ग्वालियर – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कंपनी रोशनी घर पर धरना प्रदर्शन किया। बिजली कंपनी ने लोगों को जो भारी भरकम बिल दिए हैं, उन्हें माफ करने की मांग की है। प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से व्यापारी सहित आम लोग परेशान हैं। कंपनी ने लोगों को भारी भरकम बिल भेज दिए हैं, जिन्हें लोग नहीं भर पा रहे हैं। इसलिए बिजली के बिल माफ किए जाएं। फिक्स चार्ज माफ़ किया जाये स्थगित नहीं
इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, मितेन्द्र यादव, राजू भदौरिया, विकास जैन, माठू यादव, मेहरबान यादव, मुन्नोन्द्र भदौरिया आदि मौजूद थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal