ग्वालियर-डबरा शहर के रामगढ़ रोड पर रहने वाले एडवोकेट के परिजनों व संपर्क में आने वाले 44 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल सहित स्टाफ के तीन पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा संपर्क में आए दो डॉक्टरों व पैथॉलॉजी पर सैंपल लेने वालाें के भी सैंपल लिए गए। साथ ही डॉक्टर के क्लीनिक व पैथालॉजी को सील कर दिया गया है।
रामगढ़ रोड निवासी एडवोकेट रमेश पाराशर की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते प्रशासन द्वारा उनके संपर्क में आने वाले 150 से अधिक लोगों की सूची तैयार की गई है। जिसमें से सोमवार 44 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें एडवोकेट के बीमार होने पर उनका इलाज करने वाले डॉ पुनीत गोयल, डॉ. विजय पाठक व वीनस पैथोलॉजी पर ब्लड सेंपल लेने वाले कर्मचारी व परिजन शामिल हैं।
इसके अलावा एडवोकेट में संपर्क में आए सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल, एसअाई संतोष विश्वकर्मा व आरक्षक अविनाश पटसारिया के भी सैंपल लिए गए हैं। जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं उन सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है। साथ ही डॉ गोयल के क्लीनिक व वीनस पेथोलॉजी को सील किया गया है। अन्य लोगों के सैंपल मंगलवार को लिए जाएंगे।
दिल्ली से आए चाचा से पॉजिटिव हुए बिलाैअा के हिमांशु की पता कर रहे कांट्रेक्ट हिस्ट्री
बिलौआ कस्बे में दिल्ली से आए चाचा के संपर्क में आए भतीजे की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि क्षेत्र को सील कर परिजनों को पहले ही क्वाॅरेंटाइन किया गया था। वहीं संजय चौरसिया 45 पुत्र रमेश चौरसिया व उनका पुत्र अमन चौरसिया व उनकी पत्नी कुछ दिन पहले दिल्ली से बिलाैआ कस्बे के वार्ड क्रमांक एक में स्थित अपने घर पर आए थे। पांच दिन पहले पिता पुत्र की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसके बाद रविवार को परिजन व संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए तो संजय के बड़े भाई राजेश चौरसिया का पुत्र हिमांशु चौरसिया की सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के संक्रमित निकलने के बाद एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पूरी गली को सेनेटाइज कराया गया है। हालांंकि संजय के पॉजीटिव निकलने के बाद से ही गली को सील कर दिया गया था और परिजनों को होम क्वारेंटाइन किया गया था। प्रशासन अब हिमांशु के संपर्क में आने वालों की कांट्रैक्ट हिस्ट्री पता करने में जुट गया है।
रमेश पाराशर एडवोकेट के संपर्क में आने वाले डॉक्टर के क्लीनिक, पैथाेलॉजी को किया सील, जांच के लिए टीआई गोयल सहित 44 लोगों के सैंपल लिए
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal