डबरा-
भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा के बड़े भाई श्रीनिवास मुद्गल के निधन होने के बाद उनके घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने लोग पहुंच रहे हैं। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीरेंद्र राणा शोक संवेदना जताने कौशल शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने उनके बड़े भाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उक्त भाजपा पदाधिकारियों ने जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा से चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान आशीष अग्रवाल, आलोक, मुकेश बंटी गौतम, अतिरिक्त महाधिवक्ता सीबीएस रघुवंशी आदि लोग भी मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal