Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नरेन्द्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर होंगे अभिषेक-हवन पूजा, मास्क व सैनेटाइजर बांटेगे

ग्वालियर – केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर केआगामी 12 जून को जन्मदिन को उनके गृह नगर में पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते जन्मदिन वाले दिन 3 अभिषेक होने के बाद 30 हजार लोगों को मास्क व सैनेटाइजर बांटे जाएंगे। यह बात पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह व पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। सोमवार को मोदी हाउस में आयोजित चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिन वाले दिन 66 वार्डों में पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ता गरीबों व अन्य को वार्ड स्तर पर 30 हजार मास्क वितरण के साथ एक हजार सैनेटाइजर की बोतले लोगों को जनजागरण कर सुरक्षा के लिए देंगे। साथ ही कार्यक्रमानुसार विधानसभावार कोरोना महामारी में लोगों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी सहित अन्य लोगों का सम्मान भी करेंगे। इसी बीच पार्टी नेता सुबह 8.30 बजे से अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान अचलनाथ व सुबह 10 बजे कोटेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक करेंगे, तो सुबह शाम 5 बजे थाटीपुर स्थित द्वारकाधीष मंदिर पर गौरी शंकर अभिषेक होगा और कन्यापूजन व लोगों को सैनेटाइजर/ अन्य वितरण भी किया जाएगा। चर्चा के दौरान पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जौदान, पूर्व मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, अरूण तोमर, अशोक जादौन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...